हल्द्वानी— एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के हिंदी विभाग से पीएचडी करने वाले शोध छात्र डॉ. जितेन्द्र गिरि का चयन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) की पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है।

डॉ. गिरि दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सत्र 2026-27 के दौरान *’त्रिपिटक और श्रीरामचरितमानस का साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक और सामयिक संदर्भ : एक तुलनात्मक अध्ययन’* विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण करेंगे।
डॉ. जितेन्द्र गिरि NET, JRF भी उत्तीर्ण हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर एमबीपीजी के प्राचार्य डॉ. एन.एस. बनकोटी, डॉ. नरेंद्र सिंह सिजवाली, डॉ. देवयानी भट्ट, डॉ. बी.आर. पंत, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. जगदीश जोशी, डॉ. आनंद प्रकाश सिंह आदि ने बधाई दी है।
डॉ. गिरि ने अपने चयन का श्रेय अपनी माता श्रीमती गीता देवी के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

