हल्द्वानी—   भारतीय सेना, स्पार्क मिंडा फाउंडेशन और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पांच दिवसीय मेगा सीएसआर कैंप आयोजित किया जा रहा है। ‘सक्षम’ पहल के तहत यह कैंप मां कमली बैंक्वेट हॉल में 24 से 28 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप,,,, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं

कैंप के माध्यम से हल्द्वानी, ऊधम सिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 4,000 दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उपलब्ध नि:शुल्क सुविधाएं –

– कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, वॉकर, एल्बो क्रच और वॉकिंग स्टिक के साथ उपकरणों की फिटिंग
– श्रवण जांच और आवश्यकता अनुसार श्रवण यंत्र
– नेत्र जांच और आवश्यकतानुसार सुविधा
– यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी
– करियर काउंसलिंग, व्यावसायिक मार्गदर्शन और रोजगार संबंधी सहायता

भारतीय सेना और प्रशासन के सहयोग से दूरदराज क्षेत्रों के लाभार्थियों को कैंप तक लाने के लिए आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप,,,, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं

You missed