नैनीताल— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति एवं व्यापार मंडल ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

महोत्सव के दौरान पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिला-बाल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रभावी इंतजाम किए गए। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
पुलिस ने मेले के दौरान परिजनों से बिछड़े बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिवार से मिलाया। साथ ही गुम हुए मोबाइल फोन, पर्स, नगदी, चाबी, बैग व अन्य सामान बरामद कर सत्यापन के बाद स्वामियों को वापस लौटाया।
श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति और व्यापार मंडल ने पुलिस की सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया और जनसेवा भावना की सराहना की।
सम्मान समारोह में मौजूद रहे –
राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, उपाध्यक्ष अशोक शाह, महासचिव जगदीश बमेठा, प्रबंधक विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विनय चौधरी, पूर्व महासचिव देवेंद्र लाल शाह, सदस्य एडवोकेट मनोज शाह, प्रो. ललित तिवारी, हरीश राणा, मोहित लाल साह, कैलाश जोशी, संदीप साह, कार्यकर्ता वीरेंद्र मेहरा, आनंद बिष्ट आदि।
पुलिस की ओर से एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, कोतवाल मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सफल आयोजन में सहयोग के लिए राम सेवक सभा, मंदिर समिति, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

