हल्द्वानी— श्री गणेश महोत्सव 2026 के भव्य आगाज पर वैश्य महासभा के तत्वावधान में दो पहिया आमंत्रण वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भगवान गणेश के जयकारों
के साथ सहभागिता की।
रैली में वैश्य महासभा हल्द्वानी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, बद्री प्रसाद, भगवान सहाय, बिंदेश गुप्ता, आलोक शारदा, राजेंद्र गुप्ता, रामबाबू जायसवाल, तनुज गुप्ता मौजूद रहे। युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष सुशील साहू, महामंत्री यश गुप्ता, कोषाध्यक्ष तरुण गुप्ता और वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष राशि जैन सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।
रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर ओके होटल, एमबीपीजी कॉलेज, पानी की टंकी जगदंबा नगर, मुखानी, सिंधी चौराहा, मीरा मार्ग, रेलवे बाजार होते हुए वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई।
रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन किया। आयोजन का उद्देश्य समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करना रहा।
