कोटद्वार–   सनेह क्षेत्र में गुलदार की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। क्षेत्र की सीमा सीधे कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगी है, जिसके चलते मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं।

सनेह क्षेत्र में गुलदार का आतंक :- दो ग्रामीण घायल ,, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने जाना हालचाल,,, DFO से पिंजरे लगाने की मांग,,।

पिछले तीन साल में गुलदार दो ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

एक जागरूक संगठन के तौर पर पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार ने दोनों घायल ग्रामीणों के घर पहुंचकर उनका हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। अध्यक्ष महेंद्र के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी ग्रामीणों से मिले।

समिति ने DFO लैंसडौन वन प्रभाग से मांग की है कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील जगहों पर पिंजरे लगाए जाएं और वन विभाग की नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ग्रामीणों में फैला डर खत्म हो सके।

You missed