हल्द्वानी—   हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ बैठक में बारात को भव्य, दिव्य और यादगार बनाने पर मंथन हुआ।

हल्द्वानी में सजेगी प्रभु श्रीराम की भव्य बारात,,, 11 अक्टूबर को निकलेगी,  झांकियां बनेंगी आकर्षण केंद,,,।

11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान तक भव्य बारात निकाली जाएगी। इसमें उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

इससे पहले 10 अक्टूबर को अयोध्या से आए प्रभु राम के चरणों की मेहंदी महिलाओं के हाथों पर लगाई जाएगी। मेहंदी की रात को टी-सीरीज कलाकार हरजीत दीवाना प्रस्तुति देंगे।

आयोजकों के अनुसार हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे और इसे यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

You missed