Spread the love

हल्द्वानी/लालकुआं—   शहर और आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हल्द्वानी-काठगोदाम फोरलेन और लालकुआं बाईपास के फोरलेन विकास को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रयासों से मिली इस मंजूरी को कुमाऊं की यातायात व्यवस्था के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रस्ताव के अनुसार, तीनपानी से गौलापार होते हुए काठगोदाम के नरीमन चौराहे तक करीब 10 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। वहीं, लालकुआं में करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास तैयार होगा, जो आबादी वाले क्षेत्र से हटकर निकाला जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा और शहर में लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

बताया जा रहा है कि परियोजना के लिए जीओ जारी हो चुका है और एनएचएआई इसकी डीपीआर तैयार करेगा। फोरलेन और बाईपास बनने के बाद हल्द्वानी, काठगोदाम और लालकुआं क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।


Spread the love

You missed