नैनीताल— हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता कनिष्का भट्ट ने मध्यप्रदेश निवासी एक महिला पर जान से मारने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

अधिवक्ता के अनुसार आरोपी महिला रानी सोलंकी द्वारा उन्हें व्हाट्सएप संदेश और फोन कॉल के माध्यम से लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मानहानि नोटिस जारी करने के बाद धमकियों का सिलसिला बढ़ने का आरोप है। मामले में हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई है।
अधिवक्ता कनिष्का भट्ट ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले उनके मुवक्किल को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया था, जिसका मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था और खारिज हो चुका है।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज FIR की जांच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

