हल्द्वानी—   अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ राजपुरा, हल्द्वानी स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस :- कुष्ठ आश्रम में सेवा, सुशासन एवं समर्पण भाव से दी स्वास्थ्य सेवाएं,,।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीपी मशीन, शुगर मशीन, बीटाडीन, रुई के साथ फल एवं छाछ वितरित की गई।

डॉ. पंत ने कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव स्वास्थ्य सेवा एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आश्रम में निवासरत लोगों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनपद के चिकित्सालयों में भी मनाया गया वृद्धजन दिवस

जनपद नैनीताल के विभिन्न चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं प्रदान की गईं। फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक, संवेदनशील एवं निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, डॉ. रजत भट्ट, डॉ. रेनू सूठा, मदन मेहरा, अजय भट्ट, मनोज मर्तोलिया एवं देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed