Spread the love

हल्द्वानी—  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला 5 सितम्बर 2026 शनिवार को जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट  की अध्यक्षता में भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय संपन्न हुई।

कार्यशाला की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं जिलाध्यक्ष के स्वागत सम्बोधन से हुईकार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक श्री कुंदन परिहार उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन के कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ विकसित भारत@2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री कुंदन परिहार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का अभियान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए देश ने विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। अब हमारा दायित्व है कि इन उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करें।

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितंबर की संध्या को बूथ स्तर पर कार्यकर्ता विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर दीप प्रज्वलित करेंगे और पीएम मोदी को शुभकामनाएं देंगे

25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि देश के भावी नागरिकों यानी स्कूली बच्चों को जोड़ने के लिए स्कूलों में नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन के कार्यकाल को लेकर विशेष ड्राइंग (चित्रकला), निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

See also  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के "पूर्व सैनिक सम्मेलन" में भाग लेने को लेकर गणेश जोशी ने की तैयारियो की समीक्षा

नमो सेवा गाथा कार्यक्रम पर बोलते हुए मुख्य वक्ता श्री कुंदन परिहार ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु फिल्मों के माध्यम से मोदी सरकार की जन-हितैषी योजनाओं और पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों की गाथा आम जनता को दिखाई जाएगी।
उन्होंने आंगन का उत्सव को माताओं और बच्चों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए कहा कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और उनकी माताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ता देश भर के 14 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्कर्स (Asha Workers) के घर-घर जाकर देश निर्माण में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे। कहानी बदलाव की के अंतर्गत मोदी सरकार की योजनाओं से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले लाभार्थियों की वास्तविक एवं प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाया जाएगा।

मुख्य वक्ता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं (जैसे उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास) से लाभान्वित हुए लोगों की वास्तविक बदलाव की कहानियों के वीडियो और रील्स (Reels) बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर अभियान को सफल बनानेका आग्रह किया

प्रदेश महामंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को ऐसे परिवर्तनकारी स्थलों तक ले जाया जाएगा, जहां विकास का वास्तविक प्रभाव दिखाई देता है। देश के कोने-कोने में डिजिटल रथों और विशेष यात्राओं के जरिए ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को प्रमोट किया जाएगा।

उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा को जनभागीदारी और राष्ट्र-संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि गांव, जिला और राज्य स्तर पर यात्राएं निकाली जाएंगी। विभिन्न दिशाओं से आने वाली यात्राएं एक निर्धारित स्थान पर एकत्र होंगी, जहां 25 वर्षों की सेवा एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी

See also  "टीचर दो" की गूंज पहुंची सरकार तक,,,, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद,,।

सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को समाज सेवा में अपना योगदान देने का अवसर मिलेगा। रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सहयोग, महिला स्वास्थ्य, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, खेल, दिव्यांगजन सहयोग, अंगदान संकल्प सहित 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों में से कोई एक गतिविधि अपनाई जा सकती है।

उन्होंने सेवा सेतु अभियान को सरकार और नागरिक के बीच मजबूत सेतु बताते हुए कहा कि विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु कैंप लगाए जाएंगे, जहां केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी,ताकि लाभार्थियों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की योजना जन जन की सरकार आपके द्वार के सफल निरूपण पर भी जानकारी साझा की.

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज अभियान में युवाओं और जेन-जी (Gen-Z) के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी, जिसमें देश की समस्याओं को सुलझाने के लिए उनसे तकनीकी और इनोवेटिव आइडियाज मांगे जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज को युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, प्रोफेशनल्स और इनोवेटर्स को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया।

रंगोली राष्ट्र के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर मानव रंगोली सहित रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रभक्ति और भारत के विकास की थीम पर बड़े स्तर पर रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।मुख्य वक्ता ने कहा कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, लाभार्थियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा।

कार्यशाला में नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट जी, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल , जिला नैनीताल प्रभारी विवेक सक्सेना जी ने भी अभियान पर अपने विचार रखे.कार्यशाला का सञ्चालन जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक रंजन बर्गली जी, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन जी,जिला मिडिया प्रभारी नितिन राणा जी द्वारा किया गया गया.

See also  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय :- शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का हुआ आयोजन,,,।

कार्यशला में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह प्रभारी रणदीप पोखरिया ,नैनीताल विधायिका सरिता आर्य , लालकुआं विद्यायक डा. मोहन बिष्ट , हल्द्वानी नगर निगम महापौर गजराज बिष्ट , जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल , प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी , प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र नेगी , दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट जी, दिनेश आर्य , हरीश पांडेय, हुकुम सिंह कुंवर , मोहन पाठक ,ध्रुव रौतेला , देवेंद्र ढैला, श्रीमती शांति महरा , भावना महरा , रेनू अधिकारी , शंकर कोरंगा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बिष्ट , मनोज पाठक , कमल किशन पांडेय , खीमा शर्मा, गोपाल रावत जोगिंद्र पाल सिंह रौतेला ,दिनेश खुल्बे, शांति भट्ट , जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट , सुश्री प्रतिभा जोशी , प्रताप बोहरा , जिला मंत्री , प्रताप रैकवाल , प्रकाश आर्य , जिला कोष्याध्यक्ष आशीष मल्होत्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी , जिला सोशल मिडिया संयोजक रत्नेश साह, सह सोशल मिडिया पूजा भट्ट , जिला आई टी संयोजक निस्चल जोशी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती , युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्दन बिष्ट , श्रुती तिवारी, सोशल मीडिया सह संयोजक, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली , मंडलों के अध्यक्ष , महामंत्री ,प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के प्रदेश जिला एवं मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही.


Spread the love

You missed