Spread the love

हल्द्वानी—   सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ आज प्रातः 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

12 मिनट की यह भावनात्मक और प्रेरणादायी फिल्म ग्रामीण और शहरी परिवेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें पारिवारिक संबंधों, संघर्ष, संवेदना और मानवीय सहयोग को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

फिल्म का निर्देशन किशोर श्रीवास्तव कर रहे हैं। इसमें साहित्य एवं कला क्षेत्र से जुड़े कलाकार आशा शैली, ललिता कापड़ी, यशोदा जोशी, तुलिका सेठ तथा कैलाश चंद्र प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कहानी में नितिन, उसकी पत्नी सीमा, उसकी माँ, छोटे भाई दिनेश, भाभी भूरी, पड़ोसन शांति तथा एक बच्चे जैसे पात्रों के माध्यम से परिवार और समाज के संवेदनशील पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

फिल्म का निर्माण ‘हम सब साथ-साथ लघु फिल्म प्रोडक्शन’, हिंदुस्तानी भाषा अकादमी, दिल्ली के बैनर तले हो रहा है। इसका उद्देश्य मनोरंजन के साथ दर्शकों को मानवीय संवेदनाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और आपसी सहयोग के महत्व से जोड़ना है।


Spread the love

You missed