Spread the love

हल्द्वानी—   सूचना अधिकारी अहमद नदीम को अब नैनीताल जिले की सूचना व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शासन ने शासकीय कार्यहित में उन्हें अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से जिला सूचना कार्यालय, नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संबद्ध विभाग के सूचना अधिकारी अहमद नदीम को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। आदेश के बाद वह हल्द्वानी मीडिया सेंटर का काम देखने के साथ-साथ नैनीताल जिला सूचना कार्यालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

नैनीताल में यह पद 12 सितंबर को जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हो गया था।

नैनीताल से पहले भी रहा है लंबा अनुभव-

अहमद नदीम के पास सूचना विभाग में काम करने का लंबा और विविध अनुभव है। वह इससे पहले ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में जिला सूचना अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में सहायक जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।


Spread the love

You missed