Spread the love

कोटद्वार—   सरकारी वाहन में शराब ले जाने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर वायरल वीडियो की जांच कराने की मांग की।

विजय रावत ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देवी रोड स्थित एक शराब की दुकान से दो व्यक्तियों को शराब लेकर एक सरकारी वाहन में बैठते हुए दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो में दिखाया गया वाहन सरकारी है तो इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित वाहन के अभिलेख और इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन का डाटा सुरक्षित रखने तथा वीडियो की सत्यता की जांच कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन या सरकारी संसाधनों का निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना गंभीर विषय है। इसलिए जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, गुड्डू सिंह चौहान, कृपाल सिंह, शुभम सुयाल, अंकुश घिल्डियाल, बृजपाल सिंह नेगी, मानशेर सिंह सैनी और राजीव कपूर शामिल रहे। इधर, उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से भी मामले की जांच की मांग की गई। उक्रांद के रोहित डंडरियाल, नरेश धस्माना और जयदीप रौतेला ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराने की मांग की।

See also  खाद पदार्थो की गुणवत्ता की जाँच में, लगातार छापेमारी जारी।

Spread the love

You missed