Spread the love

कोटद्वार—  थाना कोटद्वार पर वादी  संजय जखमोला निवासी मानपुर, कोटद्वार ने लिखित तहरीर द्वारा अवगत कराया कि उनके पुत्र प्रियांशु जखमोला को संदीप चौधरी व मनीष चौहान निवासी मानपुर व अन्य द्वारा द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने कि नीयत से फायर किये गए,।

 

इस तहरीर के आधार पर थाना  कोटद्वार शहर में दिन दहाड़े होली के दिन हुई इस फायरिंग की घटना का श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी , लोकेश्वर सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को तत्काल घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

 

 

जिसके क्रम में  क्षेत्राधिकारी महोदय कोटद्वार  तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों का संकलन करते हुए त्वरित कार्यवाही कर चंद घंटों में ही दो नामजद अभियुक्तों संदीप चौधरी व मनीष चौहान तथा इस घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्तों अर्जुन कंडवाल उर्फ काका व पंकज नेगी को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त किए गए दो तमंचे भी बरामद किए गए। उक्त गिफ्तारशुदा अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि प्रियांशु जखमोला से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मोटर साइकिल पर स्टंट करने को लेकर आपस में हमारी कहासुनी हो गयी थी जिस कारण पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन पुनः हमारा झगड़ा हो गया,

 

जिस पर प्रियांशु द्वारा अभियुक्त संदीप चौधरी के बच्चों को देख लेने की धमकी दी गयी , जिसके बाद हमने फायरिंग कर इस घटना को अंजाम देकर उसे डराने की कोशिश की गयी।

See also  पैठाणी के पश्चिमी नयार नदी में महिला के बहने की सूचना,,,, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ,।

Spread the love