Spread the love

कोटद्वार–दिनांक 13.08.2024 को वादिनी नीलम रावत निवासी- सल्ट, धूमाकोट के द्वारा थाना धुमाकोट पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धुमाकोट क्षेत्र के प्रसिद्ध सल्ट महादेव मन्दिर परिसर में लगी घण्टियां कुछ दिन पूर्व चोरी कर दी हैं।

 

जिस सम्बन्ध में थाना धुमाकोट पर मु0अ0स0-12/2024, धारा-305 (D) B.N.S बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

साथ ही वादी श्री कमलेश प्रसाद अध्यक्ष डांड़ा नागराजा मन्दिर समिति द्वारा दिनांक 15.08.2024 को राजस्व पुलिस चौकी कंडवालस्यूं-02 में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि पौड़ी के प्रसिद्ध डांड़ा नागराजा मन्दिर में लगी घण्टियों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर दी है जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी कंडवालस्यूं-02 पर मु0अ0स0-01/2024, धारा-305(D) B.N.S पंजीकृत किया गया।

 

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार राजस्व पुलिस चौकी कंडवालस्यूं-02 में पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0-01/2024 को थाना सतपुली को स्थानान्तरित किया गया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा मन्दिरों में हुई उक्त चोरी की घटनाओं व स्थानीय लोगों में व्याप्त रोष को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का सफल अनावरण करने के लिए टीमें गठित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

जिसके क्रम में श्री जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष धुमाकोट श्री लाखन सिंह एवं सीआईयू प्रभारी श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

गठित प्रथम पुलिस टीम द्वारा बाहरी मजदूरों एवं फड़ फेरी वालों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा द्वितीय टीम द्वारा प्रत्येक थाने के लगभग लगभग 250 सीसीटीवी कैमरो की रिकोर्डिंग चैक की गयी एवं तृतीय टीम द्वारा सर्विलांस की मदद पतारसी सुरागरसी का कार्य कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया।

See also  एक मंडप... पांच शादियां, दुल्हनें खुद बारात लेकर पहुंचीं.. ढोल-दमाऊं की गूंज और पारंपरिक रस्में_पांच भाइयों की अनोखी शादी ने खींचा सबका ध्यान,,,,,।

 

 

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के पश्चात दिनांक 24.08.2024 को मुखबिरों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध वाहन एच0आर0 नम्बर धूमाकोट क्षेत्र से दुगड्डा कोटद्वार की तरफ आ रहा है ,इस सूचना पर सीआईयू पौडी, थाना थलीसैण व थाना धूमाकोट की संयुक्त टीम द्वारा दुगड्डा के पास एच0आर0-46 F-8291 वाहन को रोका गया जो धुमाकोट से कोटद्वार की ओर आ रहा था इस वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे।

 

तीनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वाहन चालक व्यक्ति ने अपना नाम नीरज कौशिक (उम्र-24 वर्ष) पुत्र मुकेश कौशिक, नि0-ग्राम कुलताना, थाना-सापला जनपद रोहतक हरियाणा तथा वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विपिन कोहली (उम्र 30 वर्ष) पुत्र वलवन्त कोहली नि0 ग्राम ढोण्ड़, थाना थैलीसैण, जनपद पौडी गढवाल व तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम मूल चन्द पाल (उम्र 35 वर्ष) पुत्र राम खिलावन, नि0-नत्थू जल्ली, थाना डेहरापुर,जनपद कानपुर, उ0प्र0 बताया वाहन चेक किया गया तो वाहन में काफी संख्या में मन्दिर की घण्टियां, कटर, ब्लेड व प्लास बरामद हुये।

 

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर तीनों द्वारा डांड़ा नागराजा व सल्ट महादेव मन्दिर से घण्टियां चोरी करना स्वीकार किया अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

 

अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि विपिन कोहली जो कि मूल रूप से थलीसैण का रहने वाला है व जिसे आस- पास के मन्दिरों की अच्छी जानकारी है।

 

विपिन द्वारा अपने साथियों नीरज कौशिक व मूल चन्द पाल को बाहर से बुलाया जाता है व मन्दिरों की रेकी करने के बाद रात्रि में कटर, ब्लेड व प्लास की सहायता से घण्टियों को चोरी करके जंगलों में इकट्ठा किया जाता है फिर इन घण्टियों को दिल्ली गाजियाबाद आदि स्थानों पर बेचने का कार्य किया जाता है।

See also  भरोसे की आड़ में छल,,,, भीमताल में धर्मान्तरण के मामले में सलाखों के पीछे भगोड़ा ‘एमडी’ उर्फ यूनुस,,,,।

 

आज भी इनके द्वारा घण्टियों को दिल्ली गाजियाबाद बेचने के लिये ले जा रहे थे। पूर्व में भी इनके द्वारा गांवों के मन्दिरों में चोरी करना स्वीकार किया गया जिस सम्बन्ध पुलिस टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


Spread the love

You missed