
दिल्ली– दिनांक 25/08/2024 को प्रातः 11:00 बजे आयोजक- पर्वतीय सास्कृतिक संस्था (रजि०) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली मे उत्तराखंड वासियों का सबसे बिराट पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प 14 महाकौथि (मेला) पिछले वर्ष की भांति इस बार भी नोएडा स्टेडियम मे होने जा रहा है।
जिसके लिए आज नोएडा सेक्टर 62 स्वर्ण बेक्वेट हॉल मे आदित्य घिल्डियाल जी की अध्यक्षता मे इस वर्ष की पहली बैठक आयोजित की गई।
जहां महाकौथिग की स्मारिक का विमोचन किया गया।
महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान जी
ने जानकारी दी कि इस बार के महाकौथिग मंच का स्वरूप थीम चार धामों मे एक धाम भगवान बद्रीनाथ जी का विराजमान रहेगा।

विगत वर्ष 2023 की भांति ही पूर्व कार्यकाल के पदाधिकारियो का चयन पुनः इस वर्ष भी सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से तय हुआ।
महाकौथिग जो कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति रीति रिवाज,औधोगिक विकास एवं धार्मिक परम्पराओं व प्रगति का अदभुत संगम है।
जो कि 21 से 25 दिसम्बर 2025
समय प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00बजे तक रहेगा।
पदाधिकारियों मे
अध्यक्ष=आदित्य घिल्डियाल
उपाध्यक्ष=हरीश असवाल
महासचिव=लक्ष्मण रावत
सचिव=देवेंद्र रावत
कोषाध्यक्ष=सुबोध थपलियाल
सांस्कृतिक सचिव=रेखा चौहान
मीडिया प्रभारी=रजनी जोशी
प्रचार सचिव =सुरेंद्र सिंह बिष्ट
सभी पदाधिकारियो का माला पहनाकर स्वागत किया गया वहीं शपथ पत्र के माध्यम से समर्पित रूप से कार्य करने की मुख्य पदाधिकारियों ने शपथ ली।
आज की बैठक मे उपस्थित महाकोथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना चौहान, दिग्मोहन नेगी,आरपी जी घिल्डियाल, पी एन शर्मा, प्रभा बिष्ट,नरेंद्र बिष्ट, विनोद कपटियाल, सुनीता ध्यानी, पुष्पा भट्ट केशव जोशी दीवान लटवाल कविता करगेती, महेश नेगी,कार्यक्रम सौरभ धस्माना, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
