Spread the love

हल्द्वानी—-  डांस और संगीत का सांस्कृतिक महासंगम हल्द्वानी में 2 नवंबर को होने जा रहा है।

जिसमे कला और संस्कृति का अद्भुत संगम  होगा, जिसमें एक ही मंच पर नृत्य और संगीत का जादू बिखरेगा।

जिसका आयोजन तारीख 2 नवम्बर 2025 (रविवार) को हो प्रातः  सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

यह कार्यक्रम  हल्द्वानी में “देवगिरि बैंक्वेट एंड पार्टी लॉन”  में डॉ. नीलांबर भट्ट क्लिनिक के पास, मुखानी चौराहा पर होगा।

यह कार्यक्रम Divine Spark Dance Studio की डायरेक्टर एवं ओनर प्रियंका द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवा कलाकारों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य शैलियों और संगीत प्रस्तुतियों का रंगारंग प्रदर्शन होगा। विशेष रूप से नैशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड (NAB), गोलापार, हल्द्वानी के प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो इस कार्यक्रम के  आयोजन की खूबसूरती को और बढ़ाएंगे।

हल्द्वानी की समस्त जनता से अनुरोध है कि इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होकर युवा प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन करने के लिए इस कार्यक्रम के अवश्य आये और प्रतिभागियों के उत्साह वर्धन करे।।।।।


Spread the love

You missed