नैनीताल—-  उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम के बाद नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। उर्वशी ने नैनीझील में जमकर नौकायन किया।

नैनीताल के माँ की तरफ से रिश्ता रखने वाली उर्वशी इनदिनों अपने ममकोट घूमने अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उर्वशी, नैनीताल की शांत वादियों में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची है। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाया। नौकायन के दौरान इन्हें पहचानने वाले उनके प्रशंसकों का तांता लग गया।

Advertisement

उनके फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई। उर्वशी ने कहा की वो एक शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया की उनका बचपन यहीं बीता और यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गई। उन्होंने शनिवार को बाबा जागेश्वर धाम के दर्शनों के बाद अल्मोड़ा के चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन किये और सफल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। आज वो अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंची है और भोटिया मार्केट में शॉपिंग करने गए।

You missed