
काशीपुर- काशीपुर में बीते रोज निरंकार प्रभु ने हमें यह जो मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है। उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर समस्त श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
मानव एकता दिवस का पावन अवसर बाबा गुरबचन सिंह जी की मानवता के प्रति की गयी उनकी सच्ची सेवाओ को समर्पित है जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 207 स्थानों पर विशाल रूप में रक्तदान शिविर की श्रंखलाओं का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50,000 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। साथ ही ब्रांच काशीपुर में 113 यूनिट रक्त स्वैच्छिक रूप से एकत्र किया गया।
श्रद्धालुओं में एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा था। काशीपुर के साथ-साथ जसपुर बाजपुर गढ़ीनेगी से भी कुछ श्रद्धालुओं ने रक्तदान में भाग लिया। काशीपुर सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ सीएमओ, ब्लड बैंक इंचार्ज की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। दिल्ली से आए हुए संत दलबीर सिंह जी एवं सीएमओ के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। पूज्य दलबीर सिंह जी के द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी एवं चाचा प्रताप सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

स्थानीय मुखी राजेंद्र अरोड़ा द्वारा आए हुए संतों का एवं स्वास्थ्य टीम का भी हृदय से धन्यवाद किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 6 अगस्त को भी इसी प्रकार से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। स्थानीय लोगों द्वारा भी इस समाज सेवी कार्य की सराहना की गई। साथ ही दिल्ली के ग्राउंड नं0 2 निरंकारी चौक, बुराड़ी में आयोजित रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक भाव से लगभग 15,00 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर निरंकारी राजपिता रमित जी ने भी रक्तदान किया, जो मिशन के भक्तों एवं युवा सेवादारों के लिए निसंदेह प्रेरणा का स्त्रोत रहा।
