हल्द्वानी— भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने मीडिया में बयान जारी करते हुए बताया कि जिला नैनीताल के पूर्व जिला सह मीडिया प्रभारी रहे विनोद मेहरा को भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश सह संयोजक, मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि विनोद मेहरा के मीडिया क्षेत्र के अनुभव और विधानसभा, लोकसभा व पंचायत चुनावों में उनके मीडिया समन्वय का लाभ हमेशा पार्टी को मिलता रहा है। उनकी नियुक्ति से आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में पार्टी को अवश्य लाभ मिलेगा।
विनोद मेहरा ने नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पर नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर जोगेन्द्र रौतेला, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
