Spread the love

उत्तराखंड—  समाज मे हमेशा कुछ लोग आकर एक उदाहरण देते हैं, इसी प्रकार जिला नैनीताल के दुर्गापाल कॉलोनी निवासी युवा पत्रकार सर्वेश कुमार गंगवार एक उदाहरण पेश कर रहे हैं।

वह हैं बिना दहेज की शादी ,,,

वैसे तो हमारे समाज मे पत्रकार हमेशा से सामाजिक बुराइयों को जनता के सामने लाकर सुधारने और राह दिखाने का काम करते रहे हैं,

अब एक पत्रकार शादी में दहेज की मांग के खिलाफ एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बन रहा हैं ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वेश गंगवार अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है और यह शादी पूरे क्षेत्र के लोगों में इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

उनकी शादी 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बहेड़ी में निकट बाईपास रोडवेज बस अड्डे के पास मधुर मिलन बैंकट हॉल विधि विधान के साथ में संपन्न होगी ।

जिससे क्षेत्र के  सम्मानित जनों  ने उन्हें बधाई भी दी है और समाज के लोगो से इससे सिख लेने को कहा।


Spread the love

You missed