नैनीताल— उत्तराखण्ड के नैनीताल में तड़के सवेरे आपका पसंदीदा तमंग मोमो जलकर स्वाहा। फायर की टीम ने डेढ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नैनीताल में माँ नयना देवी मंदिर के समीप न्यू पालिका मार्किट में तड़के सवेरे 4:30 से 5 बजे आग लग गई।
मोमो, चाउमीन, थुपका, सूप समेत चाइनीज खाने की प्रतिष्टित दुकान में लगी आग एकदम फैल गई और वहां रखे सिलेंडर को अपने चंगुल में ले लिया।
आग का तेज देखकर दुकान में सो रहे स्टाफ के होश उड़ गए और उन्होंने दुकान स्वामी सुंदर समेत चंद दूरी पर स्थित फायर सर्विस को सूचित किया। तेज बरसात के बीच तत्काल फायर विभाग ने फायर की तीन बड़ी गाड़ी से आग बुझाना शुरू किया।
तमंग मोमोज में लगी आग से बगल के रेस्टोरेंट राजेश्वरी फूड्स के एक हिस्से में भी आग फैल गई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गैस सिलेंडर फटने से लगी तेज आग से दुकान में भारी नुकसान हुआ है।
इसके अलावा सवेरे 3:36 पर बाजार के गेमिंग ज़ोन नामक बच्चों की दुकान में आग लग गई। इस आग पर भी दमकल विभाग ने काबू पा लिया।
