हल्द्वानी–   देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नगर निगम सभागार में जिला समिति कार्य योजना में निर्विरोध सदस्य चुने गए पार्षदों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संघ द्वारा चुने गए पार्षदों का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित पार्षद सर्वश्री हेमंत शर्मा, रोहित कुमार, सलीम सैफी, मनोज जोशी व मो० गुफरान का फूल मालाओं, पुष्प गुच्छ, शॉल पहनाकर, पगड़ी बांधकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत व सम्मान किया गया।

जिला समिति कार्य योजना में निर्विरोध चुने गए पार्षदगण का हुआ सम्मान।

इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे।  रवि चिंडालिया ने कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रस्ताव बोर्ड में रखने की अपील की तथा पार्षदगणों ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को हर संभव अलग-अलग पटलों पर उठाने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के आयोजक अमित कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सभी चुने गए DPC सदस्यों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कर्मचारी हित में सहयोग का अनुरोध किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अमरदीप, विजय पाल, विश्वास चौहान, राजेश, राजेश खन्ना, प्रेम सिंह, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनील, महासचिव राहुल पुजारी, वाल्मीकि समाज के सरपंच राजेश वाल्मीकि, हिंदू जागरण मंच के संयोजक ललित वाल्मीकि, चौधरी हरिओम वाल्मीकि, चौधरी विक्रम, सिद्धार्थ चौहान, वाल्मीकि शोभा यात्रा के अध्यक्ष राज पाल, महासचिव अर्चित कुमार, रामू भारती, लक्की, अर्जुन, अरुण, रवि, पंकज, नीरज, निहाल, सुधीर, दीपांशु एवं वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के समस्त पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

You missed