Spread the love

बद्रीनाथ धाम—  उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी के मामले में पुलिस और एसआईटी (SIT) को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी की पहचान राघवदास पाठक के रूप में हुई है,बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती का रहने वाला है और साधु के वेश में बद्रीनाथ क्षेत्र में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भगवान नारायण का करीब 5 लाख रुपये कीमत का मणि जड़ित सोने का मुकुट चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को बद्रीनाथ में हनुमानचट्टी रोड स्थित बद्रीश गंगा वाटिका गेट के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सोने का मुकुट, 4,500 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल किया गया बैग बरामद कर लिया गया है।

इससे पहले इस मामले में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के तत्कालीन निजी सहायक प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रमोद नौटियाल से पूछताछ के दौरान जांच लगातार नए खुलासे कर रही है।

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि प्रमोद नौटियाल पर चढ़ावे के काउंटिंग रूम से नकदी, सोने-चांदी के सिक्के और शालिग्राम चोरी करने के आरोप हैं।

हाल ही में देहरादून स्थित उसके आवास पर हुई तलाशी में करोड़ों रुपये की संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, कीमती उपहार, नकदी और मंदिर से चोरी किया गया एक शालिग्राम भी बरामद किया गया है। पुलिस उसके वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के स्रोत की भी जांच कर रही है।

See also  भारत–नेपाल मैत्री बैठक एवं लखपति दीदी सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मिली नई ऊंचाई,,,।

जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि क्या चढ़ावे से जुड़ी इस कथित हेराफेरी में अन्य लोग भी शामिल थे। श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान रिकॉर्ड में दर्ज हुए बिना बाहर कैसे पहुंचे, इसकी भी गहन जांच की जा रही है।

एक और बड़ा सवाल यह है कि चढ़ावा कक्ष और BKTC कार्यालय में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद कथित चोरी लंबे समय तक पकड़ में क्यों नहीं आई। एसआईटी इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं निगरानी व्यवस्था में लापरवाही या किसी स्तर पर मिलीभगत तो नहीं थी।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और एसआईटी का कहना है कि यदि जांच में अवैध संपत्ति या अन्य लोगों की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं तो आगे और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

You missed