Spread the love

नैनीताल—  जनपद नैनीताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु सघन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एच सी पंत के दिशा – निर्देशों के क्रम में विभागीय टीमों द्वारा संभावित होम डिलीवरी वाले क्षेत्रों में घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एच सी पंत ने अवगत कराया कि जनपद के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक कॉर्डिनेटर, आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटरों एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से संभावित होम डिलीवरी पॉकेट्स में आगामी माह में प्रसव होने वाली गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को चिन्हित कर उनके घर-घर जाकर संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किए जाने का अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही वीएचएनडी एवं अन्य स्वास्थ्य दिवसों पर भी आमजन व गर्भवती महिला को संस्थागत प्रसव हेतु जागरूक किया जा रहा है।

टीमें क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं,उनके परिजनों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें संस्थागत प्रसव कराने हेतु जल्द ही प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं।

अभियान के अंतर्गत प्रसव काल एवं प्रसवोपरांत चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं, सुरक्षित प्रसव व्यवस्था सुविधा सहित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी जा रही है, जिससे अधिकाधिक महिलाएं चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में प्रसव हेतु प्रोत्साहित हों।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

See also  COTPA एक्ट के तहत चालान,,,,स्कूल-कॉलेजों के पास अब सख्ती..।

उन्होंने आमजन से अपील की कि गर्भवती महिलाओं का समय से पंजीकरण कराते हुए प्रसव केवल निकटतम चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों में ही कराएं, जिससे माता एवं नवजात शिशु की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

टीम द्वारा आज रामगढ़ ब्लॉक के बस गांव पर आयोजित वी एच एन डी पर का निरीक्षण किया साथ ही बस गांव के क्षेत्र पर संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत करने के लिये जनसंपर्क किया।

टीम मे डी एस बिष्ट जिला आई ई सी अधिकारी, भावना बिष्ट ए एन एम, सुनीता आर्या आशा, दया जोशी आंगनवाड़ी कार्यकत्री, दीपा कांडपाल, पूनम, पूजा देवी, तुलसी कांडपाल, गायत्री आर्या, किरण रहे।


Spread the love

You missed