Spread the love

नैनीताल–   प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल  द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी  लोकसभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन  कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

 

 

प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी  के मार्गदर्शन,  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  के पर्यवेक्षण तथा  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम  के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम गौलापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के कब्जे से चिड़ियाघर के पास बने कमरे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब एवं 32 पेटी देशी शराब कुल 52 पेटी शराब बरामद  कर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम के आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

गिरफ्तार व्यक्ति मनीष कुमार पुत्र गंगाराम निवासी रामलाल कॉलोनी गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल का निवासी है

अभियुक्त के कब्जे से 52 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें–
07 पेटियों में 120 अद्धे व 96 पव्वे 8pm व्हिस्की अंग्रेजी शराब।
13 पेटियों में 168 अद्धे व 288 पव्वे naughty boys xxx रम अंग्रेजी शराब।
20 पेटियों में 216 बोतल व 96 पव्वे दबंग देशी शराब।
07 पेटियों में 84 बोतल पिकनिक देशी शराब।
05 पेटियों में 12 बोतल व 192 पव्वे गुलाब देशी शराब।


Spread the love