Spread the love

नैनीताल—   उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य सचिव डॉ.फिरोज़ अहमद ने कहा कि नैनीताल में जो वॉटर बॉडी/वैट लैंड है उसपर से अतिक्रमण हटाकर उसे खाली कराया जाएगा तांकि उसमें जमा पानी नैनीझील को मिले।

नैनीताल क्लब सभागार में जिलेभर के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री के सचिव/ दीपक रावत के साथ आयोजित के बैठक में सदस्य सचिव डॉ.फिरोज़ ने हिस्सा लिया। बैठक में जिले के पर्यावरण संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। नैनीताल की सीवर लाइन लीकेज के लिए बड़ी योजना पर विचार किया गया।

इसके अलावा, नैनीझील को वर्षभर पानी देने वाली सभी 13 वाटर बॉडी/वैट लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात सामने आई। एक शोध में शहर में कुल 13 वॉटर बॉडी/वैट लैंड पाए गए। ये वॉटर बॉडी बरसात का पानी जमा करके धीरे धीरे नैनीझील को फीड करते हैं।

नैनीझील का जलस्तर कम होने का एक बड़ा कारण इन वॉटर बॉडी में अतिक्रमण या इनमें किन्ही कारण पानी नहीं भर पाना भी रहता है। इनसे, बरसातों का जमा पानी महीनों में रीसकर नैनीझील को शीतकाल के दौरान मिलता था।

कालांतर में लगभग सभी वॉटर बॉडी अतिक्रमण का शिकार हो गई है। इन्हें खाली करने के लिए आज एन.जी.टी.के सदस्य सचिव ने आयुक्त और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को आदेश दिए हैं।

इस मौके पर सी.डी.ओ., डी.एफ.ओ. ए.डी.एम., एस.डी.एम., तहसीलदार, आदि सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love