Spread the love

ओखलकांडा—  भीमताल क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के गौला नदी मै पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियां का सामना करना पड रहा था आधा दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने हेतू ग्रामीण वर्षो से ग्राम सभा हैडाखान के साचा के समीप गौला नदी मै पैदल पुल बनाने की मांग कर रहे थे ।

ग्रामीणों को बरसात के समय 15से 20 किलोमीटर घूम कर मुख्य मार्ग से आना पड़ता था।

पुल नही होने के कारण ग्रामीणों को काफ़ी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा था, स्कूल के बच्चो को स्कूल आने जाने मैं नदी मै खतरा बन रहता था, बरसात के समय ग्रामीण व बच्चो का आना जाना बंद हो जाता था,

ग्रामिणो ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से ग्राम सभा हैड़ाखान के साचा मै गौला नदी मै पुल बनाने की माग की,

मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों व क्षेत्र के बच्चो की परेशानियों को देखते हुए 60मीटर लम्बी पैदल पुल के लिए शाशन से 1करोड 21लाख स्वीकृत कराये , पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मंत्री ने आज पुल का लोकार्पण किया!

मंत्री कैड़ा ने कहा पुल बनने से हैड़ाखान, लमगड़ा, साचा, बेडूखेत, पस्या,देवली, कौडार सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगो को लाभ मिलेगा ,अब ग्रामीणों को आवागमन मैं परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा,

मंत्री कैड़ा ने कहा हमारी सरकार लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो, इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है ।

इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! संबधित विभाग के अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओ से स्वागत कर धन्यवाद दिया!

See also  रवि गुप्ता बने , राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी, गौसेवा संघ के उत्तराखंड प्रभारी।

Spread the love

You missed