Spread the love

हल्द्वानी—  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला नैनीताल की विधानसभा हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में लखपति दीदी सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल  की उपस्थिति रही, जिन्होंने सरकार की योजना के विषय में विस्तार से बताया ।

कार्यक्रम में अनेक समूह जनजागृति समूह, उमंग , नवदुर्गा, श्यामा,, नव चेतना, स्वर्णिमा, महिला एवं पिछले, माँ शक्ति, युक्ति पूर्णिमा जैसे अनेक स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट , जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नवीन भट्ट ,दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक , रेनू अधिकारी , कौस्तुभ नंदजोशी  ,प्रदेश मंत्री कार्यक्रम प्रदेश सहसंयोजक विजया लक्ष्मी , प्रदेश सह संघ भूमिका गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा  , जिलामहामंत्री राशी जैन  गुंजन सडाना, बसंती महरा  सहित सभी जेष्ठ श्रेष्ठ बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Spread the love

You missed