भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया सभी वार्डो का दौरा, जाना जलभराव की स्थिति।

रुद्रपुर– अत्यधिक वर्षा को लेकर आज प्रातः 7:00 बजे से ही प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सभी वार्डो का दौरा किया और जल भराव की स्थिति का जायजा लिया ।

 

 

मैंन बाजार अग्रसेन चौक पर नगर निगम के नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के साथ निरक्षण किया,

 

 

ट्रांसिट कैंप आजाद नगर में हो रहे जल भराव पर मौके पर पहुंचकर तहसीलदार दिनेश जी एवं कोतवाल भारत कुमार के साथ एसडीआरएफ की टीम के साथ लोगों को पानी से सुरक्षित निकलवाया और उनके रहने भोजन की व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से करवाई।

 

 

जगतपुरा में पानी में फंसे हुए लोगों को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगतपुरा में रुकवाने का इंतजाम किया और उनके रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन के माध्यम से करवाई। गन्ना भवन के पीछे पानी भरने का जायजा भी लिया और तहसीलदार दिनेश जी से इनकी व्यवस्था करने के लिए कहा।

 

 

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी एवं पूरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार आम जनमानस के साथ खड़ी है । किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा सभी लोगों के लिए उचित खान की रहने की व्यवस्था का इंतजाम सरकार द्वारा किया जा रहा है।

 

 

प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर क्षेत्र की समस्या के बारे में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को भी अवगत कराया।

 

 

उन्होंने क्षेत्र की जनता को संयम बनाए रखने का भी आह्वान किया और उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कोई समस्या हो तो सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं ।

See also  हल्द्वानी :- चौथी बार महोत्सव-2026 :- लोक संस्कृति को मिलेगा मंच,,, प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर से गुलजार होगा समा,,।

 

 

इस दौरान गोविंद शर्मा सतपाल लोधी सोमपाल कोली हरजीत राठी लकी कालड़ा डीके गंगवार चंदन सक्सेना रॉबिन विश्वाश शिवकुमार रॉय मानवेंद्र राय आदि लोग उपस्थित थे।