Spread the love

हल्द्वानी—   व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उनके पति समेत कुल 11 लोगों पर काठगोदाम कोतवाली में दंगा भड़काने की साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमे में नामजद एक आरोपी ज्योति अधिकारी का सौतेला भाई भी है। पुलिस जांच में जुट गई है और शीघ्र ही सभी को कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज करेगी।

तीन महीने के भीतर ज्योति पर यह आठवां मुकदमा है।

जोशी कॉलोनी, छोटी मुखानी निवासी व्लॉगर सुनीता भट्ट ने काठगोदाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया , कि नैनीताल रोड स्थित चौपाटी बाजार के पास वुडपेकर में उनका छोटा सा कारोबार है।

बुधवार शाम ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी और कमल जोशी नाम के युवक व अन्य के साथ उसकी दुकान पर पहुंचे। थे,।

सुनीता का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दुकान का सामान तोड़कर अभद्रता की गई।

आरोप लगाया कि सामाजिक रूप से गुंडागर्दी कर ज्योति व उसके साथ आए लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी सात साल की बेटी है, जिसे आरोपी उठाने की बात कह रहे थे।

जिले में कानून का राज्य कायम रहे, इसके लिए जिले के एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ मे लेने का अधिकार नही है।

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि ज्योति अधिकारी, गोपाल अधिकारी और कमल जोशी सहित अन्य के खिलाफ धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

See also  शुक्रवार को मुख्यमंत्री नैनीताल भ्रमण पर,,,,।

Spread the love

You missed