Spread the love

उत्तराखंड—  UKSSSC ग्रेजुएट लेवल पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी करते हुए टिहरी गढ़वाल स्थित शहीद हंसा धनई राजकीय महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पकड़ा है।

आरोपी का नाम पहले से गिरफ्तार खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया की पूछताछ में सामने आया था। सीबीआई ने मोबाइल डेटा और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच के बाद प्रोफेसर की भूमिका की पुष्टि की।

आरोप है कि सुमन ने परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र का हिस्सा हल कर आरोपी को व्हाट्सऐप से भेजा था। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

समझिए पूरा मामला – संक्षेप में—-

1. 11:30 बजे ही लीक हुआ पेपर,,,

21 सितंबर की UKSSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 11 बजे शुरू हुई और 11:30 बजे ही तीन पेज व्हाट्सऐप पर वायरल हो गए। खालिद मलिक ने पूछे गए सवाल सुमन को भेजे थे, जिनमें उसकी बहन साबिया भी शामिल थी।

2. प्रदेश हुआ सड़कों पर, सरकार दबाव में,,,

पेपर लीक के बाद प्रदेशभर में बेरोजगार संगठनों का आंदोलन भड़क उठा। 8 दिन बाद सीएम धामी खुद धरना स्थल पहुंचे और सीबीआई जांच की घोषणा करनी पड़ी।

3. सरकार ने बनाया जांच आयोग,,,

इसके बाद रिटायर्ड जस्टिस यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग बनाया गया, जिसने कई जिलों में जाकर छात्रों और अधिकारियों से बयान लिए और अंतरिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी।

4. आयोग की रिपोर्ट के बाद परीक्षा रद्द,,,

रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने मामला UKSSSC को भेजा और आयोग की संस्तुतियों के आधार पर परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया।

See also  पीसीएस के ट्रांसफर,,, मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी,।

Spread the love