Spread the love

उत्तराखंड—  हल्द्वानी शहर में बढ़ते ट्रैफिक को सुचारू करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार 28.11.2025 को यातायात निरीक्षक हल्द्वानी श्री महेश चंद्रा ने शहर से विभिन्न स्थानों को संचालित होने वाली वोल्वो, इंटरसिटी व सिडकुल बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में प्रमुख निर्देश—
➡️ वोल्वो बसें नरीमन तिराहा और होंडा शोरूम तिराहा से शहर में प्रवेश न करें।
➡️ सभी बस चालक यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
➡️ प्रेशर हॉर्न का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी वाहन चालकों का सहयोग अपेक्षित है।


Spread the love