Spread the love

रामनगर—  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के रामनगर भ्रमण के दौरान रविवार को जिम कॉर्बेट रिजर्व के ढेला,फाटो रेंज का भ्रमण करने के पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अपनी पूज्य माँ श्रीमती बिशना देवी के नाम पार्क के भीतर एक फलदार पौध का रोपण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम कॉर्बेट रिजर्व विश्व प्रसिद्ध एक स्थान है, यह जैव विविधता के लिए जाना जाता है। इसका संरक्षण व सवर्धन महत्वपूर्ण है इस दिशा में निरंतर कार्य गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है इस चुनौती को दूर करने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे है, इस मानसून काल में प्रदेश के सभी 40 फॉरेस्ट डिविजनों में फलदार पौधे रोपित करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।

इस मानसून काल में इन सभी डिवीजनों में विभिन्न फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े उन्हें जंगल में उनका भोजन मिले जिससे मानव जीव संघर्ष भी कम होंगे।

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान जो माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा देशवासियों के लिए किए एक आह्वान करते हुए प्रारम्भ किया गया है उसका जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत इस मानसून में राज्य में जंगलों में फलदार पौध लगाए जाएंगे।

इस हेतु उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वह इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधों का रोपण कर सहयोग दें।

See also  हल्द्वानी:- शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार,,,, घंटियां और नकदी बरामद,,,.

अपने रामनगर भ्रमण के दौरान  मुख्यमंत्री ने यहॉ स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया जहां वर्तमानमें 11 टाइगर तथा 13 लेपर्ड हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने हेतु भारत सरकार स्तर पर प्रस्ताव भेज कर इस संबंध में अनुरोध किया जा रहा है।

उन्होंने ढेला एवं फाटो रेंज का भ्रमण करने के उपरांत कहा कि यहॉ की प्राकृतिक सुंदरता व वाइल्ड लाइफ अपने आप में मनमोहन है, जो अपनी ओर बार बार यहॉ खींच लाती है। उन्होंने कहा कि फाटो रेंज को 12 महीने के लिए खोला जा रहा है ताकि यहां वर्ष भर पर्यटक आए, उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियों संचालित हो रही हैं जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह एक रोजगार का बेहतर माध्यम है गत वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक धनराशि का रोजगार स्थानीय लोगों को मिला है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग, राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन के अनेक मार्ग और अधिक संख्या में खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इस वर्ष से शीतकालीन यात्रा भी प्रारंभ की गई जिसमें माननीय प्रधानमंत्री द्वारा इसे प्रोत्साहित किया गया इस हेतु उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में चार धाम सहित अन्य सभी धार्मिक, पर्यटन यात्राओं में इस बार पर्यटकों की अपार संख्या बड़ी है

See also  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा आयोजित ,,, "हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026" ,,, आपका शहर ,, आपकी कहानी ,, आपकी रील,,,।

कैलाश मानसरोवर यात्रा भी प्रारंभ की गई है।राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक कॉर्बेट रिजर्व डॉ साकेत बडोला आदि मौजूद रहे।


Spread the love

You missed