
हल्द्वानी—- महान शिक्षाविद,प्रखर राष्ट्रवादी विचारक जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कालाढूँगी विधानसभा के मुखानी मंडल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा उनके चरित्र चित्रण का बहुत सुंदर व्याख्या की गई।
तत्पश्चात देवलचौड़ बंदोबस्ती से जिला पंचायत मे भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती दीपा दर्मवाल जी की परिचय बैठक हुई , और चुनावी समर का आगाज हुआ।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेश भट्ट जी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता जनसंघ के समय से जुड़े विन्देश गुप्ता जी ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के भारतीय राजनीति में उनके योगदान को विस्तार पूवर्क बताया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपू नेगी ,श्रीमती कंचन उप्रेती ,वरिष्ठ नेता बिन्देश गुप्ता ,प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत ,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पंचायत आनंद दर्मवाल ,श्रीमती कल्पना बोहरा ,जिलाध्यक्ष एस.सी.मोर्चा भुवन आर्य, दीपक सनवाल , दिगम्बर भोजक , देवकी नंदन जोशी , राजेश पंत , कमल पंत ,रेवा धर ब्रजवासी ,श्रुति तिवारी, नवीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
