
हल्द्वानी— महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा स्वच्छता सफाई अभियान पखवाड़ा के तहत वार्ड 16 के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हमारा ध्येय शहर को बेहतर सुरक्षित, स्वच्छ बनाना है।
इस मुहिम के तहत मानसून से पूर्व शहर के सभी ड्रेनेज को साफ करना है।

महापौर ने सफाई अभियान में लगे सफाई कर्मी भाइयों का धन्यवाद भी किया।
अभियान में पार्षद प्रेम बेलवाल , स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल, सफाई इंस्पेक्टर अमोल असवाल उपस्थित रहे।
