Spread the love

देहरादून—   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा राहतभरा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं और आवास निर्माण कार्यों के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।

इन योजनाओं के तहत जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के 6 आवास और चाहरदीवारी निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं जनपद नैनीताल के हल्द्वानी फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के 8 और टाइप-चतुर्थ के 4 आवासों के निर्माण हेतु 36.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के 6 और टाइप-तृतीय के 1 आवास के निर्माण के लिए 3.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

सरकार के इन फैसलों को कर्मचारियों के हित और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Spread the love

You missed