Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक मुखानी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम खराब स्थिति में हैं, अभी तो मानसून की शुरुवात में ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं ,लोगों के घरों में पानी घुस गया हैं।

अतः जिला प्रशासन को ड्रेनेज सिस्टम को तत्काल सही किया जाना चाहिए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं होने पाए।

फर्स्वाण ने कहा कि जगह जगह सड़कों के निर्माण होने के कारण गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण एक्सीडेंट इत्यादि नहीं हो, इसके लिए तत्काल गड्ढों को भरा जाय और बरसात में नयी सड़के  नहीं खोदी जाए, सिर्फ पुराने कार्यों को दुरुस्त किया जाए।

फर्स्वाण ने सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समाज व जनविरोधी कार्यों तथा भ्रष्टाचार का मुखर होकर विरोध करे और जनहित में कार्य करते हुए व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करे।

आज की जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, कमल रुबाली ,भवानी जोशी, अस्मित गुजराल, विशाल जुनेजा, अंकित ऐरी, हरीश भंडारी, प्रभजोत चंडोक ,रोहित साह, शेर सिंह, योगेंद्र बिष्ट, शुभम साह आदि व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

You missed