Spread the love

उत्तराखंड–   मानवता को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपनी महिला मित्र से मिलने आए हरियाणा के एक युवक को कुछ लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा, उसके गले में कुत्ते का पट्टा डाला और उसे खंभे से बांध दिया।

खबर उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम की बताई जा रही है। युवक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी शादाब के रूप में हुई है।

दोस्त से मिलने आया था युवक

जानकारी के अनुसार, शादाब शनिवार को अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं और कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

आरोप है कि युवक के वहां होने की जानकारी मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उस पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के आधार पर आरोप है कि युवक को पीटने के बाद उसके गले में कुत्ते का पट्टा डाला गया और उसे सड़क किनारे एक खंभे से बांध दिया गया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फटने की बात सामने आई है।

घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और युवक लगातार मदद की गुहार लगाता रहा।

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया।

See also  भव्य समारोह में लखपति दीदी समूहों का किया गया सम्मान,,।

पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह के अनुसार, घटना के वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या किसी भी संदेह या आरोप के आधार पर किसी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेकर सजा दी जा सकती है? लोकतंत्र में न्याय का अधिकार केवल कानून और न्यायपालिका के पास है, भीड़ के पास नहीं।


Spread the love

You missed