Spread the love

हल्द्वानी/नैनीताल—   उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। मौसम विभाग द्वारा 20 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद नैनीताल के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी सोमवार को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने यह निर्णय विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन और सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को घर से बाहर न भेजें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊँ मंडल के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।


Spread the love

You missed