
उत्तराखंड— कल्याणम स्पेशल स्कूल मे आयोजित दीपावाली मेला में विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की मुस्कुराहट से जगमगा उठा।
इस अवसर पर बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर दीये सजाए,फूलों की मालाएँ तैयार कीं,और अपनी रचनात्मक वस्तुओं के स्टॉल लगाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
अभिभावकों,शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों के स्टॉल से सामान खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मेले में लगाए गए हर स्टॉल पर बच्चों की मेहनत और कला झलक रही थी। दीयों पर रंगों की बारीक सजावट और फूलों की मालाओं की खुशबू ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।
विद्यालय की चांदनी कफलटिया ने कहा कि यह मेला हमारे बच्चों के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करता है।समाज को यह समझना चाहिए कि ये बच्चे भी अपनी कला और मेहनत से दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
मेले में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में अतिथि रहे सुरेश कपिल ने कहा कि कल्याणम् संस्था का यह प्रयास समाज में समावेशिता, आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता का संदेश देता है।बच्चों की प्रतिभा, उनकी मुस्कान और उनकी मेहनत ने सभी के दिलों में एक नई रौशनी जलाई — जो इस दिवाली की असली चमक है।
कार्यक्रम में मदद एक आस फाउंडेशन की रागिनी गुप्ता और प्रेक्षा विश्नोई द्वारा बच्चों को दीपावली के अवसर पर उपहार दिए गए
