Spread the love

उत्तराखंड—-  ,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार शाम दिल्ली से देहरादून लौटते समय मेरठ के पास एमआईईटी कॉलेज के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गए।

उनके काफिले की गाड़ी आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट से टकरा गई, जिससे इनोवा कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि हरीश रावत पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें काफिले की दूसरी गाड़ी में बैठाकर आगे रवाना किया गया।

हादसे की सूचना पर एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने स्थिति की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा एस्कॉर्ट वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस की मदद से टोयोटा एजेंसी में खड़ा कराया गया, जबकि रावत को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ सुरक्षित देहरादून रवाना किया गया।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर हादसे की जानकारी साझा करते हुए कहा, “मैं पूरी तरह से ठीक हूं, चिंता की कोई बात नहीं है। गाड़ी को जरूर नुकसान हुआ है, लेकिन मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।”


Spread the love

You missed