नैनीताल–*112 में प्राप्त सूचना पर नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, केमू बस में छूटे बैग को यात्री को वापस लौटाया, पुलिस का जताया आभार।*
थाना काठगोदाम को 112 के माध्यम से काँलर प्रकाश चन्द्र काण्डपाल द्वारा सूचना दी गयी कि वह केमू बस नं0 UK04 3466 में अल्मोड़ा से हल्द्वानी को आ रहा थे, तो वीरभट्टी के पास थोड़ी देर के लिये बस रुकने पर काँलर चाय पीने उतर गए।
केमू बस उन्हें मौके पर छोड़कर हल्द्वानी को चली गयी। बस में काँलर का बैग छूट गया, जिसमें काँलर का लैपटाँप भी था।
सूचना प्राप्त होने पर *श्री विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी मल्ला गेट के पास अल्मोड़ा की तरफ से आने वाले वाहनों को चैक किया गया।
लेकिन कॉलर द्वारा वाहन के नंबर को गलत बताए जाने पर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद वाहन संख्या UK04TA 0521 को चौकी गेट में चैकिंग करने पर उसमें बैग को बरामद कर काँलर के सुपुर्द किया गया।
काँलर द्वारा काठगोदाम पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
