हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के मुखानी काठगोदाम रोड पर जगदंबा नगर स्थित पानी के टंकी के पास बुधवार देर शाम दो कारों की जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त है कि दोनों कारे टकराते हुए काफी दूर तक गई. घटना में तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।गड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया

यहां तक की घटना के बाद कार सवार दोनों लोग आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगे और हाथापाई भी हुई.घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया. घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया जहां पुलिस ने दोनों गाड़ियों को साइड हटाकर जाम को खुलवाया. गनीमत है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुख्य सड़क से तेजी से एक कार जा रही है लेकिन बगल से गुजरने वाली सड़क से एक सफेद रंग की कार मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही है जिसने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

You missed