नैनीताल – भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा, जिसके चलते यात्रियों, वाहन चालकों और पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

सड़क जाम में फंसी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया, तब जाकर शाम को यातायात सामान्य हो पाया।

Advertisement

लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी दरकने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों और सैलानियों ने प्रशासन से मार्ग पर सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता करने की मांग की है।

You missed