नैनीताल – रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। काश्तकार कुंदन सिंह बोरा (उम्र लगभग 50 वर्ष) ने पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद 12 बोर के सिंगल बैरल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह वह धान के खेत में पानी लगाने गए थे। दोपहर में घर लौटने पर पत्नी हीरा देवी ने भोजन तैयार कर लिया था। कुंदन सिंह ने पत्नी से कहा कि खाना लगाने की तैयारी करें और खुद कमरे में चले गए। पत्नी जब रसोई में जाकर थाली में दाल-भात परोसने लगी, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई।

Advertisement

घबराई हुई पत्नी कमरे में पहुंची तो देखा कि कुंदन सिंह खून से लथपथ ज़मीन पर पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से मातम छा गया है। परिवारजन और ग्रामीण गहरी सदमे में हैं।

Advertisement

You missed