Spread the love

कालाढूंगी—   रामनगर रोड में नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ठेले के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला उधमसिंह नगर के बरहैनी (जबरान) निवासी पंजा सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप बेल के जूस का ठेला लगाता था।

सोमवार को भी वह ठेले पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तभी दोपहर करीब पौने दो बजे कालाढूंगी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (यूके 04एक्यू 8017) सामने चल रही दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ठेले में जा घुसी।

ठेले के परखच्चे उड़ाते हुए कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में ठेले पर खड़े अभिषेक को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

See also  हल्द्वानी में बीजेपी का महामंथन शुरू,,,, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र,,,, 2027 चुनाव का बनेगा रोडमैप।

Spread the love

You missed