Spread the love

हल्द्वानी—  हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले रास्ते पर दर्दनाक हादसा हो गया है बताया जा रहा है स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग की बताई जाती है जहां पर टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (यूपी) निवासी 24 वर्षीय आकाश सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए थे।

रात में रुद्रपुर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है। इसी कारण तीनों युवक देर रात करीब 12 बजे फिर से स्कूटी से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

बताया जा रहा है कि जब वे संजय वन से करीब दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। उधर, स्कॉर्पियो कार भी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई।

See also  2027 में मुश्किल हो जाएगा” बयान पर बंशीधर भगत ने दी सफाई_ मोदी जी और सरकार के बारे में कोई ऐसी बात नहीं कही,,,,,।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

You missed