Spread the love

काठगोदाम–   जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में इन्स्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव और सार्थक रावत ने प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की अथक मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। दोनों विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि समर्पण और सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त IPS परिवार ने दोनों छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय ने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में भी शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।

जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर इन छात्रों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और काठगोदाम क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।


Spread the love