हल्द्वानी— भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर आगामी कार्यक्रमो के निमितः जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य वक्ता पुष्कर सिंह काला, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, विधायक लालकुआँ मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी द्वारा दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम् से शुभांम्भ किया गया।
कार्यशाला में जिले के समस्त मण्डलो से मण्डल अध्यक्ष मण्डल महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री, दायित्वधारी गण, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
पदाधिकारी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने विगत 12 वर्षों में सेवा सुशासन व गरीब कल्याण को लक्ष्य मानते हुए ऐतिहासिक कार्य किये है और जिसके फलस्वरूप समस्त भारतवासी आगामी 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ती हेतु दृढ संकल्पित है।
उन्होने कार्यकर्ताओं से इस अभियान के दौरान पूर्ण मनोयोग से आम जन के बीच जाकर मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आवाहन किया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्यवक्ता पुष्कर सिंह काला ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून 2026 से 23 जून 2026 तक निम्नलिखित कार्यक्रम किये जाएगे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 11 जून तक एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक मण्डल में एक सप्ताह तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाना है। 12 जून को जिला मुख्यालय में जिला के प्रभारी मंत्री व विधायक गणो द्वारा विगत 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों पर मीडिया से संवाद किया जाएगा।
8 जून से 14 जून तक मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारी द्वारा विशेष जनसम्पर्क अभियान कर जिले में 600 प्रबुद्धजनो से सम्पर्क किया जाएगा।
12 जून से 14 जून के मध्य जिला मुख्यालय में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर 03 दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
प्रत्येक विकासखण्ड में प्रदेश सरकार के सहयोग से केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजना हेतु 03 दिवसीय जनकल्याण शिविर (13 जून से 20 जून) लगाए जाएगे।
प्रत्येक विधानसभा में 15 जून से 18 जून के मध्य विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध बैठको का आयोजन किया जाएगा जिसमें मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
16 जून से 20 जून के मध्य प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला की जाएगी।
21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस व 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस के कार्यक्रम बूथ स्तर पर किये जाएगे।
उन्होने समस्त पदाधिकारियो से पूर्ण मनोयोग से लगकर इन कार्यक्रमो को आमजन के मध्य आयोजित कर मोदी सरकार की लोकप्रिय जनकल्याण योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगो तक पहुंचाने का आवाहन किया।
कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, लालकुआ विधायक मोहन सिंह बिष्ट व मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट ने भी सम्बोधित किया।
कार्यशाला में दायित्वधारी सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, दिनेश आर्या, डॉ अनिल कपूर डब्बू, श्रीमती शांति मेहरा, पूर्व मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री व जिला संयोजक रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला सह-संयोजक श्रीमती कंचन उप्रेती व किशोर जोशी, मण्डल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, श्रुति तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
